Brain health
माइक्रो हैबिट्स जो आपकी लाइफ बदल देंगी
अभी अगर आप अपने फोन को दूसरे हाथ में पकड़ के ये वीडियो देखोगे, तो आपका सबकॉन्शियस माइंड एक्टिवेट होने लग जाएगा। क्या बात कर रहे हैं? कुछ ऐसी माइक्रो हैबिट्स (Micro Habits) हैं जो आपकी लाइफ में मैक्रो चेंजेज ला सकती हैं।
1. नॉन-डोमिनेंट हाथ का उपयोग (Non-Dominant Hand Use)
जैसे डेली खाना खाते हुए, ब्रश करते हुए या फिर फोन पे स्क्रॉलिंग करते हुए, अगर आप नॉन डोमिनेंट हैंड को यूज करने लग जाओ, तो ये आपके ब्रेन में नए न्यूरल कनेक्शंस फॉर्म करता है। इससे आपका फोकस, अटेंशन, और ब्रेन हेल्थ इम्प्रूव होती है।
2. ग्रैटिट्यूड जर्नलिंग (Gratitude Journaling)
ऐसे ही रात को सोने से पहले अगर आप तीन ऐसी चीजें लिखो जिनकी वजह से दिन में आपको खुशी मिली थी, तो तीन हफ्तों में आपके ब्रेन में पॉजिटिव रीवायरिंग (Positive Rewiring) होने लग जाती है जिसकी वजह से आपकी नेगेटिव थिंकिंग कम हो जाती है।
3. फोकस के लिए जेस्चर (Gestures for Concentration)
ऐसे किसी से बात करने वक्त या कोई फोकस्ड काम करने वक्त अगर आप यह जेस्चर यूज करते हो तो आपकी इनर और आउटर अवेयरनेस एक्सपैंड होती है, आपकी कंसंट्रेशन इनक्रीस होती है।
4. आंखों के लिए 20-20-20 रूल
और अगर आप ऑफिस में घंटों स्क्रीन के आगे बैठते हो, तो हर 20 मिनट में किसी 20 फीट दूर चीज को 20 सेकंड तक घूरने से आपकी आई मसल्स हेल्दी रहती है और शाम को आप बिना सर दर्द के घर जा सकते हो।
न्यूरोप्लास्टिसिटी (Neuroplasticity): हमारी बॉडी की तरह ब्रेन को भी एक खाने की जरूरत होती है और उसको कहते हैं 'चेंज'। जब इस तरह के चेंजेज आप अपनी लाइफ में लेके आते हो तो आपका ब्रेन ग्रो करता है और उसको हम कहते हैं न्यूरोप्लास्टिसिटी।
Comments
Post a Comment